<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, December 12, 2025

निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की तिथियों में संशोधन


बस्ती। भारत निर्वाचन आयोग ने अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियों में संशोधन किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि अब गणना अवधि 26 दिसम्बर 2025 (शुक्रवार) तक निर्धारित की गई है, जबकि निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 31 दिसम्बर 2025 (बुधवार) तक किया जाएगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 31 दिसम्बर 2025 (बुधवार) से 30 जनवरी 2026 (शुक्रवार) तक रहेगी। वहीं नोटिस चरण जिसमें नोटिस जारी करना, सुनवाई, सत्यापन, गणना प्रपत्रों पर निर्णय तथा दावे-आपत्तियों का निस्तारण शामिल है 31 दिसम्बर 2025 से 21 फरवरी 2026 (शनिवार) तक निर्धारित है।

निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 28 फरवरी 2026 (शनिवार) को किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages