<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, December 2, 2025

69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन


गोरखपुर। 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती (ग्रीको रोमन) प्रतियोगिता 2025 के तृतीय दिवस पर अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग में विभिन्न भार वर्गों की रोमांचक कुश्ती हुई। खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों को पूरे दिन उत्साहित रखा।

अंडर-17 के 65 किलो भार वर्ग में महाराष्ट्र के दर्पण राजू चौधरी ने बाजी मारी, जबकि कर्नाटक के थीमनेशी जी.एम. उपविजेता रहे। 71 किलो भार वर्ग में पंजाब के परनाम सिंह विजेता बने और राजस्थान के समीर को उपविजेता स्थान मिला।

अंडर-19 में 67 किलो भार वर्ग में राजस्थान के लक्षित सोनी ने जीत दर्ज की, वहीं उत्तर प्रदेश के मुकुल दूसरे स्थान पर रहे। 72 किलो भार वर्ग में महाराष्ट्र के शुभम जाधव विजेता और उत्तर प्रदेश के समी हुसैन उपविजेता बने। 77 किलो भार वर्ग में राजस्थान के रोहन सैनी ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि उत्तर प्रदेश के पंकज उपविजेता रहे।

विजेता खिलाड़ियों को पूर्व ओलम्पियन (हॉकी) सुश्री प्रेम माया तथा महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित श्री राम जन्म सिंह के कर कमलों द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सभी खिलाड़ी, कोच, विभागीय अधिकारी, प्रधानाचार्य और शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुश्री वर्णिता और सुश्री प्रत्यांजली केसरवानी ने किया।

प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों में से झारखंड के 11, छत्तीसगढ़ के 16, गुजरात के 16, हरियाणा के 4, राजस्थान के 24 तथा कर्नाटक के 5 खिलाड़ियों के लिए आयोजक मंडल ने अयोध्या धाम भ्रमण की व्यवस्था भी की।

संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह के कुशल प्रबंधन एवं निर्देशन तथा जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह की देखरेख में आयोजित यह प्रतियोगिता सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही है। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों का अनुशासन, उत्साह और ऊर्जा विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages