<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, December 2, 2025

घर-घर गणना की अवधि 11 दिसम्बर तक बढ़ी - डीईओ


संतकबीरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत घर-घर गणना की अवधि 11 दिसम्बर 2025 तक बढ़ा दी गई है।

उन्होंने बताया कि इस अवधि में सभी उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को बीएलओ और बीएलए की बैठक कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिन बूथ लेवल अधिकारियों ने गणना प्रपत्रों का सौ प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया है, उन्हें अपने-अपने बूथ के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के नियुक्त बूथ लेवल एजेंटों से तत्काल बैठक करने के लिए कहा गया है। जैसे-जैसे डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा होता जाए, उसी क्रम में संबंधित बूथों पर बीएलए की बैठक भी कर ली जाए।

डीईओ ने निर्देशित किया है कि बैठक से संबंधित कार्यवृत्त, उपस्थिति, पावती, फोटो (लैटिट्यूड-लॉन्गिट्यूड सहित) तथा बूथ लेवल एजेंटों के 30 सेकेंड तक के प्रशंसा पत्र निर्धारित प्रारूप में तैयार किए जाएं। साथ ही बीएलओ द्वारा ईसीआई नेट ऐप से अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृतक एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची डाउनलोड कर बैठक के दौरान बीएलए को उपलब्ध कराना और उसकी रसीद लेना अनिवार्य है।

उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निर्धारित प्रारूप में तैयार सभी अभिलेखों को गूगल फार्म में अपलोड कराते हुए उनकी एक प्रति जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

No comments:

Post a Comment

Pages