<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, December 16, 2025

शोहरतगढ़ में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित, 534 महिलाओं-बालिकाओं को किया गया जागरूक

सिद्धार्थनगर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता को मजबूत करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज–5.0 (बहू-बेटी सम्मेलन) कार्यक्रम के अंतर्गत थाना शोहरतगढ़ द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर अभिषेक महाजन के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में 16 दिसम्बर 2025 को प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, थाना शोहरतगढ़ के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन चौधरी सुभाष चंद्र ग्रामोदय इंटर कॉलेज, बुधनइया, शोहरतगढ़ में किया गया, जहां कुल 534 बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा, नारी सम्मान, आत्मरक्षा तथा अपने साथ होने वाले अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस दौरान दहेज उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट एवं महिला संबंधी अपराधों पर प्रकाश डालते हुए पीड़िताओं की काउंसलिंग की गई तथा मिशन शक्ति फेज–5.0 के स्टीकर भी चस्पा किए गए। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति केंद्रों की जानकारी देकर महिलाओं को अपनी समस्याएं निर्भीक होकर दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड केयर लाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 101 अग्निशमन सेवा, 14567 एल्डर हेल्पलाइन एवं 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अलावा यातायात नियमों के पालन संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान, प्रधानाध्यापक अनिल कुमार, सहायक शिक्षक धीरेंद्र चौधरी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम में उप निरीक्षक राजकुमार यादव, हेड कांस्टेबल अविनाश सिंह, कांस्टेबल पवन मौर्य, महिला कांस्टेबल सुजाता राव एवं महिला कांस्टेबल उर्मिला देवी भी शामिल रहीं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages