गोरखपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन से पहले ही केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के लिए बधाइयों का दौर शुरू हो गया है। फेसबुक और वाट्सएप ग्रुप पर लोग एक दूसरे को बधाई देने में जुट गए हैं।
चर्चा है कि भाजपा इस बार संगठन से जुड़े पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप सकती है। यद्यपि इसको लेकर कहीं से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं है लेकिन कोई इससे इनकार भी नहीं कर रहा है। महराजगंज से सांसद पंकज चौधरी वर्तमान में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री हैं और लगभग चार दशक से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं। भाजपा में वह कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी रह चुके हैं।
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर महीनों से चल रही अटकलें अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई हैं। प्रांतीय परिषद के सदस्यों की घोषणा के साथ ही संगठन में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है।
यह वही परिषद है, जिसके लगभग 400 सदस्य प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। पार्टी के भीतर तैयारियां पूरी हैं और परिस्थितियां यह भी बयां कर रही हैं कि 16 दिसंबर खरमास से पहले भाजपा अपना प्रदेश अध्यक्ष चुन लेगी।
.jpg)
No comments:
Post a Comment