<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, December 12, 2025

कोट्टायम में दोस्त ने व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या की


कोट्टायम। कोट्टायम जिले में एक व्यक्ति की उसके दोस्त ने कथित तौर पर चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी। मृतक की पहचान अलाप्पुझा के कल्लरकोड निवासी बिबिन के रूप में हुई है।
पुलिस ने उसके दोस्त अलाप्पुझा निवासी विनेश को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बृहस्पतिवार रात लगभग साढ़े नौ बजे पाला के पास मुरीक्कुम्पुझा में हुई। बिबिन और विनेश घर के निर्माण कार्य के लिए पाला में रह रहे थे।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को गृह प्रवेश का कार्यक्रम होना था और मकान मालिक ने बृहस्पतिवार रात कर्मचारियों और रिश्तेदारों के लिए पार्टी आयोजित की थी। उसने बताया कि शराब पीने के बाद दोनों रात लगभग नौ बजे घर से निकले और अपने ठहरने की जगह लौटते समय दोनों के बीच झगड़ा हो गया।
पुलिस ने बताया कि गुस्से में आकर विनेश ने कथित तौर पर चाकू से बिबिन पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि विनेश खुद बिबिन को अस्पताल ले गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
अस्पताल के अधिकारियों से मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और विनेश को गिरफ्तार कर लिया। पाला पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages