बस्ती। थाना नगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ग्राम पाल्हा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर से चोरी किए गए देवी-देवताओं के मुकुटों को 24 घंटे के भीतर शत-प्रतिशत बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में संबंधित चोर को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष नगर विश्व मोहन राय के नेतृत्व में उप निरीक्षक सर्वेश कुमार चौधरी, चौकी प्रभारी करहली एवं थाना नगर पुलिस टीम द्वारा मंदिर चोरी के मामले का सफल अनावरण किया गया। इस संबंध में थाना नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 300/2025, धारा 305 बीएनएस के तहत दर्ज मुकदमे में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार 15 दिसम्बर 2025 की शाम करीब 16:45 बजे श्रीराम जानकी मंदिर, पाल्हा बाग में चोरी की घटना हुई थी। सूचना मिलने पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान 16 दिसम्बर 2025 को समय करीब 12:45 बजे ग्राम पाल्हा स्थित डिहवा चौराहे से अभियुक्त संदीप पुत्र रामचंद्र निवासी ग्राम सुअरहां, थाना लालगंज, जनपद बस्ती (उम्र लगभग 27 वर्ष) को चोरी किए गए कुल पांच चांदी के मुकुटों के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस का कहना है कि अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मंदिर से चोरी गए सभी मुकुटों की बरामदगी होने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।

No comments:
Post a Comment