संसारपुर ( बस्ती )। कर्मा देवी समूह, बस्ती ने अपने 16वें स्थापना दिवस उत्सव की शुरुआत आज भव्य रूप से प्रेरक कथा के साथ की। आचार्य शांतनु जी महाराज के ओजस्वी प्रवचन ने कार्यक्रम में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने कहा कि “जीवन लंबा नहीं, जीवन सार्थक होना चाहिए,” जो उपस्थित छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के बीच गूंजता रहा।
समूह की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशु सिंह गौतम ने कहा कि गुरु–शिष्य परंपरा, संत-संग की महिमा और जीवन मूल्यों पर महाराज जी का मार्गदर्शन छात्रों को सकारात्मक दिशा देता है। समूह के मुख्य सूचना अधिकारी यजुवेंद्र विक्रम सिंह ने शिक्षा और तकनीक के साथ अध्यात्म के जुड़ाव को समय की महत्वपूर्ण जरूरत बताया।
कार्यक्रम के अंत में समूह के चेयरमैन ओ० एन० सिंह (सेवानिवृत्त IAS) द्वारा आचार्य शांतनु जी महाराज को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रेडियो ओमनी टीम ने किया।
कर्मा देवी समूह का मुख्य स्थापना दिवस समारोह 11 दिसंबर 2025 को भव्य स्वरूप में आयोजित होगा। इस विशेष अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। अपने प्रभावशाली अभिनय और सशक्त व्यक्तित्व के लिए प्रसिद्ध श्री ग्रोवर का आगमन संस्थान के लिए गौरव का क्षण होगा।
समारोह की अध्यक्षता समूह के चेयरमैन माननीय ओ० एन० सिंह (सेवानिवृत्त IAS) करेंगे। उन्होंने कहा कि 16 वर्षों की यात्रा में संस्थान ने शिक्षा, सामाजिक सेवा और व्यक्तित्व निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित की हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों के सर्वांगीण विकास की निरंतर प्रतिबद्धता ने कर्मा देवी समूह को शिक्षा जगत में एक सुदृढ़ पहचान प्रदान की है।

No comments:
Post a Comment