संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने मिशन शक्ति केन्द्र 5.0 कोतवाली खलीलाबाद में नियुक्त मुख्य आरक्षी अंजु सिंह को उनकी निष्ठा, लगन और उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा 8 नवम्बर को मिशन शक्ति केन्द्र 5.0 का औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान सभी अभिलेखों का रख-रखाव सुव्यवस्थित एवं प्रविष्टियाँ पूर्ण पायी गयीं। निरीक्षण के समय पूछे गए प्रश्नों के उत्तर मुख्य आरक्षी अंजु सिंह ने आत्मविश्वास एवं कुशलता के साथ दिए, जिससे पुलिस अधीक्षक विशेष रूप से प्रभावित हुए।
एसपी संदीप कुमार मीना ने मुख्य आरक्षी की कार्यकुशलता की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अंजु सिंह जैसे कर्मठ अधिकारी पुलिस विभाग की सच्ची पूँजी हैं, और मुझे विश्वास है कि वे आगे भी पूरे मनोयोग एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए विभाग की प्रतिष्ठा व गरिमा को बनाए रखेंगी।

No comments:
Post a Comment