बस्ती। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के प्रदेश महामंत्री अनिल उपाध्याय तथा संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री योगेश उपाध्याय मंगलवार को एक दिवसीय प्रवास पर बस्ती पहुंचे।
प्रवास के दौरान दोनों महामंत्रियों ने बीएमएस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता के आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद वे बीएमएस विभाग प्रमुख अशोक सिंह के आवास पहुँचे, जहाँ देर शाम संगठन पदाधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक आयोजित हुई।
बैठक में संगठन विस्तार, संरचना के सुदृढ़ीकरण, नए गठन एवं आगामी रणनीति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इसके उपरांत सभी पदाधिकारियों ने उप श्रम आयुक्त रचना केशरवानी से मुलाकात कर विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों पर संवाद किया। उप श्रम आयुक्त ने संगठन को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
बीएमएस प्रदेश महामंत्री अनिल उपाध्याय ने कहा कि संगठन की मजबूती और श्रमिक हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्थानीय इकाइयों को सक्रिय कर जमीनी स्तर पर कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
संयुक्त एनएचएम के प्रदेश महामंत्री योगेश उपाध्याय ने कहा कि स्वास्थ्य मिशन से जुड़े कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन सतत प्रयासरत है और शासन-प्रशासन से समन्वय बनाकर कर्मचारियों को न्याय दिलाया जाएगा।
इस अवसर पर बीएमएस विभाग प्रमुख अशोक सिंह, संरक्षक उमेश मिश्र, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, जिलामंत्री राहुल श्रीवास्तव, संयुक्त एनएचएम जिलाध्यक्ष डॉ. सुधाकर पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment