बस्ती। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश, जनपद बस्ती के तत्वावधान में जनपद के स्काउट–गाइडों को 19वीं राष्ट्रीय डायमंड जुबिली जम्बूरी, लखनऊ के लिए जम्बूरी किट वितरित की गई। किट प्राप्त होते ही बच्चों सहित समस्त स्काउट–गाइडों में उत्साह और उमंग देखने को मिली।
एडल्ट रिसोर्स कमिश्नर स्काउट डॉ. हरेन्द्र प्रताप सिंह, जिला सचिव डॉ. कुलदीप सिंह एवं जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सत्या पाण्डेय ने बताया कि जम्बूरी हेतु जनपद की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। जिला संगठन कमिश्नर स्काउट प्रताप शंकर पाण्डेय के निर्देशन में कलवारी स्काउट मास्टर अजय वर्मा, स्काउट मास्टर बी.पी. आनंद, स्काउट मास्टर अमरचन्द वर्मा के समन्वय से यूनिट लीडर समीउल्लाह, ट्रेनिंग काउंसलर स्काउट विजय, प्रमोद, अनूप सिंह, तथा ट्रेनिंग काउंसलर गाइड जया, नंदिनी, प्रियंका, गरिमा, खुशबू सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि जिले के अनेक विद्यालयों—राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, श्री कृष्णा पाण्डेय इंटर कॉलेज, श्रीमती कृष्णा कुमारी पाण्डेय गर्ल्स इंटर कॉलेज, जीआरएस इंटर कॉलेज, झिनकू लाल त्रिवेणी राम चौधरी इंटर कॉलेज, रामदास उदय प्रताप औद्योगिक इंटर कॉलेज भटपुरवा चिलमा बाजार, विवेकानंद इंटर कॉलेज, पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोठवा, पचमोहनी, पाऊँ, उभाई, अहरा आदि—के स्काउट–गाइड जम्बूरी किट पाकर बेहद प्रफुल्लित हैं।
जिले के स्काउट–गाइड दल अब राष्ट्रीय जम्बूरी में सहभागिता के लिए पूर्णतः तैयार हैं।

No comments:
Post a Comment