<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, November 23, 2025

“रौतापार बना स्वच्छता का उदाहरण — बस्ती विकास समिति ने 25 वार्डों में पूरा किया जागरूकता अभियान”

बस्ती। नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लक्ष्य के साथ बस्ती विकास समिति द्वारा नगर पालिका परिषद के सहयोग से चलाए जा रहे “एक कदम स्वच्छता की ओर – स्वच्छ बस्ती, सुंदर बस्ती” अभियान के तहत आज वार्ड संख्या 12 रौतापार में भव्य सफाई अभियान चलाया गया। इसी के साथ यह जन जागरूकता कार्यक्रम पूरे 25 वार्डों में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।


अभियान में समिति सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर गलियों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई की। स्वच्छता बनाए रखने के संदेश के साथ लोगों में जागरूकता पर्चे भी बांटे गए और सड़क पर कूड़ा न फेंकने की अपील की गई।

समिति के संस्थापक राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि “स्वच्छता जनसहयोग से ही स्थायी बन सकती है। जब हर व्यक्ति अपने घर और मोहल्ले की सफाई का ध्यान रखेगा तभी पूरा शहर स्वच्छ बनेगा।”

उपाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि “नगर पालिका द्वारा घर-घर से कूड़ा उठाया जा रहा है, इसलिए कोई भी कूड़ा खाली स्थानों पर न फेंके। किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन 1533 पर संपर्क करें।”

सभासद प्रतिनिधि सुभाष श्रीवास्तव ‘डब्लू’ ने समिति के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि “नगर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में समिति अहम भूमिका निभा रही है।”

इस अवसर पर पवन वर्मा, ऋषि मिश्रा सहित अन्य वक्ताओं ने स्वच्छ वातावरण को स्वास्थ्य और समृद्धि की आधारशिला बताते हुए नागरिकों से स्वेच्छा से सफाई अभियान में जुड़ने की अपील की।

कार्यक्रम में नरेन्द्र सिंह, अजय श्रीवास्तव (कायस्थ सेवा ट्रस्ट), अखिलेश त्रिपाठी, विनय राजपूत, विष्णु शर्मा, महेंद्र चौधरी, सूरज गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages