बस्ती। रविवार को कलेक्टेट परिसर स्थित कर्मचारी संघ भवन में ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित हुआ। अधिवेशन चुनाव अधिकारी और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल की देखरेख में सम्पन्न हुआ।
अधिवेशन में वक्ताओं ने पुरानी पेंशन बहाली और जनपद स्तर की कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। दूसरे सत्र में सर्वसम्मत मतदान के बाद अमरनाथ गौतम को तीसरी बार अध्यक्ष घोषित किया गया।
इसी क्रम में अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति भी हुई :
सुनील दूबे – संरक्षक
कसुमलता सिंह – वरिष्ठ उपाध्यक्ष
कुमार सत्यम सिंह – उपाध्यक्ष
सुधीर सिंह – मंत्री
अखिलेश शुक्ल – संयुक्त मंत्री
अनुरोध श्रीवास्तव – संगठन मंत्री
राजमंगल दूबे – कोषाध्यक्ष
फिरोज खान – लेखा सम्प्रेक्षक
राकेश पाण्डेय – प्रान्तीय प्रतिनिधि
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष मस्तराम वर्मा ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और कर्मचारियों से अपने अधिकारों के लिए एकजुट होने की अपील की।
इस अवसर पर परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल ने कहा कि राज्य कर्मचारी इतिहास के सबसे नाजुक दौर से गुजर रहे हैं और सरकार जायज मांगों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों पर हो रहे मानसिक उत्पीड़न और अपमान के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।
अध्यक्ष अमरनाथ गौतम ने कहा कि संगठन का संघर्ष कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर जारी रहेगा।
अधिवेशन में ट्यूववेल टेक्निकल इम्पलाइज एसोसिएशन के मंत्री संतोष राव, राकेश कुमार, मो. शकील, रिंगभान, फैय्याज अहमद, दिनेश कुमार शुक्ल, अशोक कुमार, लालजी गौतम, कुमारी प्रियंका यादव, अरविंद कुमार, राजन चौधरी, प्रमोद कुमार, जगदीश यादव, मनोज वर्मा और अंकुर कुमार समेत कई कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment