<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, November 23, 2025

बहू–बेटी सम्मेलन में महिलाओं को किया गया जागरूक


बस्ती। महिला थाना जनपद बस्ती की ओर से रविवार 23 नवम्बर 2025 को थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खीरीघाट डीहवा में बहू–बेटी सम्मेलन एवं जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में महिला थाना प्रभारी ने अपनी टीम महिला हेड कॉन्स्टेबल शांति यादव, महिला कॉन्स्टेबल श्यामा पाठक व महिला कॉन्स्टेबल  सुमन के साथ किया।

सम्मेलन में लगभग 115 महिलाएँ और बालिकाएँ शामिल हुईं। टीम ने मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देकर महिलाओं को जागरूक किया। साथ ही विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे –

1090 (वूमेन पावर लाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 108 (एंबुलेंस), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 1098 (चाइल्ड लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन) – के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया।

कार्यक्रम में देश के तीन नए आपराधिक कानूनों – भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 – के महत्वपूर्ण प्रावधानों की भी जानकारी दी गई। इसके साथ ही साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी चोरी, यूपीआई फ्रॉड, सोशल मीडिया धोखाधड़ी और साइबर बुलिंग जैसे खतरों से बचाव के उपाय समझाए गए।

जन चौपाल में उपस्थित महिलाओं ने पुलिस टीम की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे अभियानों से उनमें जागरूकता बढ़ी है और आत्मविश्वास भी मजबूत हुआ है। महिलाओं ने बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत दिए जा रहे प्रशिक्षण और जानकारी से उनमें नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages