<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, November 23, 2025

पुलिस झंडा दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस ध्वज फहराया


बस्ती। पुलिस झंडा दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन ने रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती में पुलिस ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा जारी संदेश को पढ़कर अवगत कराया।

एसपी बस्ती ने सभी पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं राष्ट्र ध्वज तथा पुलिस ध्वज की गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उन्होंने पुलिस बल के प्रति सम्मान के प्रतीक के रूप में अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रतीकात्मक पुलिस फ्लैग चिन्ह भी लगाया और उन्हें संबोधित किया।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बस्ती सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages