संत कबीर नगर । सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य जनपद में जारी है। मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला निर्वाचन कार्यालय में डिस्ट्रिक्ट कांटेक्ट सेंटर (डीसीसी) स्थापित किया गया है, जिसका टोल फ्री नंबर 1950 है।
उन्होंने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से संबंधित किसी भी जानकारी, गणना प्रपत्र भरने में सहायता या अन्य निर्वाचन संबंधी पूछताछ के लिए नागरिक टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल कर सकते हैं। प्रशासन ने अधिक से अधिक मतदाताओं से अपील की है कि वे अपनी जानकारी का सत्यापन अवश्य कराएं तथा पुनरीक्षण प्रक्रिया का लाभ उठाएं।

No comments:
Post a Comment