<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, November 23, 2025

डीएम की अपील : 4 दिसंबर तक बीएलओ को फॉर्म दें


बस्ती। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जनपद के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में सक्रिय भागीदारी करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता बीएलओ से प्राप्त गणना प्रपत्र को सावधानीपूर्वक भरकर 04 दिसंबर 2025 तक अनिवार्य रूप से बीएलओ को वापस कर दें।

जिलाधिकारी ने बताया कि यह प्रपत्र 04 नवंबर से 04 दिसंबर 2025 तक भरवाए जा रहे हैं, जिनमें मतदाता को अपनी व्यक्तिगत व वोटर आईडी संबंधी जानकारी देनी होती है। इससे आगामी चुनावों के लिए मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन और सटीक बनाया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि बीएलओ द्वारा एकत्र किए गए इन्हीं फॉर्मों के आधार पर बीएलओ एप पर मतदाता की वास्तविक प्रविष्टियों का डिजिटाइजेशन किया जाता है, इसलिए समय पर फॉर्म वापस करना बेहद जरूरी है। डीएम ने मतदाताओं को आश्वस्त किया कि किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची से वंचित नहीं होने दिया जाएगा।

जिलाधिकारी आलोक कुमार ने आगे कहा कि यदि किसी कारणवश स्वयं मतदाता उपस्थित न हो सके तो परिवार का कोई सदस्य भी फॉर्म भरकर जमा कर सकता है। यह प्रक्रिया लोकतंत्र को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि इस अभियान में पूर्ण जागरूकता और जिम्मेदारी के साथ सहयोग करें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages