<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, November 28, 2025

राष्ट्रपति की उपस्थिति से नेशनल डायमण्ड स्काउट-गाइड जम्बूरी में बढ़ी रौनक

बस्ती। लखनऊ में आयोजित नेशनल डायमण्ड स्काउट-गाइड जम्बूरी में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति और प्रेरक उद्बोधन ने कार्यक्रम की शोभा और बढ़ा दी। राष्ट्रपति ने कहा कि जैसे एक दीप से कई दीप जलाए जा सकते हैं, वैसे ही एक व्यक्ति सही मार्गदर्शन देकर कई लोगों का जीवन रोशन कर सकता है। उन्होंने स्काउट-गाइड की युवा पीढ़ी से देश और समाज की सेवा में सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।


इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित स्काउट-गाइड संगठन के राष्ट्रीय और प्रांतीय अधिकारी उपस्थित थे। इन विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ा दी।

भारत स्काउट और गाइड, उत्तर प्रदेश, जनपद बस्ती के तत्वावधान में सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त राकेश कुमार सैनी के नेतृत्व में मंडल बस्ती के स्काउट-गाइड दल ने उत्साहपूर्वक जम्बूरी में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर एडल्ट रिसोर्स कमिश्नर (स्काउट) डॉ. हरेन्द्र प्रताप सिंह, जिला सचिव डॉ. कुलदीप सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) सत्या पाण्डेय, जिला संगठन कमिश्नर (स्काउट) प्रताप शंकर पाण्डेय, स्काउट मास्टर अजय वर्मा, बी.पी. आनंद, अमरचंद वर्मा, यूनिट लीडर समीउल्लाह, ट्रेनिंग काउंसलर विजय, प्रमोद, अनूप सिंह, गाइड ट्रेनिंग काउंसलर चांदनी, जया, नंदिनी, प्रियंका, गरिमा और खुशबू ने विशेष योगदान दिया।

जिले के कई विद्यालयों—राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, श्री कृष्णा पांडेय इंटर कॉलेज, श्रीमती कृष्णा कुमारी पांडेय गर्ल्स इंटर कॉलेज, जीआरएस इंटर कॉलेज, झिनकू लाल त्रिवेणी राम चौधरी इंटर कॉलेज, रामदास उदय प्रताप औद्योगिक इंटर कॉलेज भटपुरवा चिलमा बाजार, गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा, विवेकानंद इंटर कॉलेज, पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोठवा, कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय पचमोहनी, पाऊँ, अहरा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय उभाई, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिरसिया आदि—के स्काउट-गाइड दल ने भी जम्बूरी में भाग लेकर जिले का मान बढ़ाया।

बस्ती मंडल की सक्रिय भागीदारी और उत्साह ने इस राष्ट्रीय आयोजन को नई चमक और उमंग दी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages