<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, November 8, 2025

ऑपरेशन “साथ–साथ” के तहत महिला थाना बस्ती की पहल से टूटा परिवार जुड़ा


बस्ती। पारिवारिक विवादों को सुलझाने और टूटते रिश्तों को जोड़ने की दिशा में महिला थाना बस्ती द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन साथ–साथ” अभियान के तहत एक और दंपति का घर फिर से बस गया।

प्रभारी निरीक्षक डा0 शालिनी सिंह के नेतृत्व में महिला थाना टीम ने पति वीरू व पत्नी सुमन, निवासी रानीपोखर, थाना पुरानी बस्ती के बीच चल रहे आपसी मनमुटाव को सुलझाकर दोनों को पुनः साथ रहने के लिए राजी किया। दोनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद के चलते रिश्तों में दरार आ गई थी।

महिला थाना की समझाइश, परामर्श और मध्यस्थता से दोनों पक्षों में सहमति बनी और आपसी मतभेद दूर हुए। समझौते के बाद दोनों को महिला थाना से राज़ी-खुशी विदा किया गया।

डा0 शालिनी सिंह ने बताया कि “ऑपरेशन साथ–साथ” का उद्देश्य पारिवारिक विवादों का समाधान संवाद और समझदारी से कराकर परिवारों में पुनः सौहार्द स्थापित करना है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages