<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, November 23, 2025

पूर्वोत्तर रेलवे ने तेज की माघ मेला तैयारियाँ, महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण


गोरखपुर। महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे उदय बोरवणकर ने 23 नवम्बर 2025 को आगामी माघ मेला-2026 की तैयारियों का जायजा लेने हेतु मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन के साथ झूसी एवं प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशनों का व्यापक निरीक्षण किया।

झूसी रेलवे स्टेशन पर उन्होंने प्लेटफार्म, यात्री शेड, पैदल उपरिगामी पुल, प्रतीक्षालय, आश्रय स्थल, वॉटर बूथ, खानपान स्टॉल, टिकट काउंटर, स्टेशन भवन तथा सर्कुलेटिंग एरिया का बारीकी से निरीक्षण किया। महाकुंभ के दौरान निर्मित यात्री आश्रय केंद्र, प्रसाधन, टिकट काउंटर आदि को माघ मेला अवधि में पुनः चालू करने का निर्देश दिया।

उन्होंने सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए आश्रय केंद्रों, प्रवेश–निकास मार्गों और टिकट काउंटरों पर सीसीटीवी कैमरे सक्रिय कर निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही यात्रियों की अनुमानित वृद्धि को देखते हुए स्टेशन परिसर में स्वच्छता, भीड़ प्रबंधन एवं मेला विशेष ट्रेनों के संचालन संबंधी ठोस कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया।

इसके बाद महाप्रबंधक ने प्रयागराज रामबाग स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्री सुविधा, भीड़ नियंत्रण, दैनिक यात्रियों के निर्बाध आवागमन तथा सुरक्षा प्रबंधों की विस्तार से समीक्षा की। महाकुंभ के दौरान बनी व्यवस्थाओं को माघ मेला-2026 के लिए दोबारा सक्रिय करने के निर्देश दिए।

महाप्रबंधक बोरवणकर ने रामबाग स्थित गार्ड/लोको पायलट रनिंग रूम का भी निरीक्षण किया तथा भोजन की गुणवत्ता, विश्राम व्यवस्था एवं उपलब्ध सुविधाओं को परखा। उन्होंने रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण करते हुए ग्रीन बेल्ट विकसित करने, स्वच्छता बढ़ाने तथा रख-रखाव में तेजी लाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस. रामाकृष्णन, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विकास कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages