<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, November 23, 2025

गोरखपुर में शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा की संयुक्त बैठक हुई सम्पन्न


गोरखपुर। भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय, रानीडीहा में गोरखपुर महानगर एवं जिला के संयुक्त बैठक का आयोजन शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री व प्रदेश सह संयोजक शंकर गिरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शिक्षा के स्तर को सुधारने के लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने सभी शिक्षक वोटरों तक भाजपा की विचारधारा को पहुंचाने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों और टीम के साथ संपर्क कर हर शिक्षक को मतदान प्रक्रिया में सक्रिय बनाना होगा।

श्री गिरी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश और देश लगातार प्रगति कर रहे हैं। उन्होंने बिहार चुनाव में मिली अपार सफलता का श्रेय भी इसी प्रभावी नेतृत्व को दिया।

चुनाव संयोजक प्रेम चंद मिश्र ने कार्यकर्ताओं को प्राण-प्राण से मेहनत करने का आग्रह किया, जबकि संचालन सह संयोजक  रमेश सिंह ने बैठक का संचालन किया। महानगर संयोजक बृजेश मणि मिश्र, जिला उपाध्यक्ष  हरिकेश राम त्रिपाठी, शेषमणि त्रिपाठी,  रमेंद्र सिंह, डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार मिश्र और  चंद्र भूषण मिश्र ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर डॉ. शोभित श्रीवास्तव, गिरीश राज त्रिपाठी,  अखिलेश्वर नाथ त्रिपाठी, आशुतोष सिंह, राज नारायण सिंह सहित विधायक सभा संयोजक और मतदान केंद्र प्रभारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages