<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, November 23, 2025

समाजवादियों ने लोकबन्धु राज नारायण को जयंती पर किया नमन


बस्ती। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को लोकबन्धु राज नारायण की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि प्रखर समाजवादी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री राज नारायण ने इंदिरा गांधी को चुनाव में पराजित कर इतिहास रचा था। 69 वर्ष की आयु तक वे 80 बार जेल गए और कुल 17 वर्ष जेल में रहे। उनके बढ़ते जनाधार से इंदिरा गांधी भयभीत हुईं और अंततः इमरजेंसी लागू कर दी। उन्होंने कहा कि राज नारायण जनहित में संसदीय मर्यादाएं तोड़ने में भी नहीं हिचकते थे।

महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि जनता के हित को सर्वोपरि रखने वाले राज नारायण हमेशा लीक से हटकर राजनीति करने के कारण चर्चित रहे। वे कांग्रेस में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं वंशवाद के प्रखर विरोधी थे। आपातकाल के दौरान वे जेल गए और इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार व वंशवाद की जननी बताते थे। ऐसे नेताओं से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।

पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी व जावेद पिंडारी ने कहा कि आपातकाल के दौर में राज नारायण धूमकेतु की तरह उभरे और आंदोलन के प्रतीक बन गए। उनके नेतृत्व में देशव्यापी जनआंदोलन तेज हुआ, जिसके दबाव में इमरजेंसी हटानी पड़ी। 1977 के चुनाव में रायबरेली से इंदिरा गांधी को हराकर उन्होंने लोकतंत्र को नई दिशा दी।

कार्यक्रम में प्रशांत कुमार यादव, भोला पाण्डेय, मो. यूनूस, मानसिंह यादव, उदित पाण्डेय, गौरीशंकर यादव, जोखूलाल यादव, अकबर अली राजू, नितराम चौधरी, मल्लू सहित अनेक नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages