बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में जनपद के सभी थानों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीम के माध्यम से नारी सुरक्षा, स्वाभिमान तथा साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया गया।
एण्टी रोमियो स्क्वाड बस्ती की टीम ने मिशन शक्ति 5 के तहत सोनहा बाजार, बैड़वा समय माता मंदिर सहित भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर महिलाओं/बालिकाओं को पम्पलेट वितरित किए। टीम द्वारा महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा, अपराधों से बचाव तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
थाना कप्तानगंज की मिशन शक्ति टीम ने कस्बा कप्तानगंज में भ्रमणशील होकर साइबर अपराध, महिला संबंधी अपराध एवं हेल्पलाइन नं0 के बारे में महिलाओं को जागरूक किया। इसी क्रम में थाना लालगंज की टीम ने ग्राम बानपुर में यही अभियान संचालित किया।
थाना कोतवाली की मिशन शक्ति टीम ने रोडवेज माल, पचपेडिया रोड बाजार में महिलाओं/बालिकाओं को पम्पलेट देकर महिला सशक्तिकरण, साइबर सेफ्टी एवं अपराधों से बचाव की जानकारी उपलब्ध कराई।
थाना कलवारी की टीम ने ग्राम सिकंदरपुर में इसी विषय पर जागरूकता अभियान चलाया।
थाना दुबौलिया ने ग्राम पदमापुर और थाना हरैया ने हरैया बाजार में महिलाओं को सुरक्षा, साइबर अपराध और हेल्पलाइन नंबरों से परिचित कराया।
महिला थाना की मिशन शक्ति टीम ने गांधीनगर, रोडवेज, गायत्री मंदिर क्षेत्र में भ्रमण कर महिला हेल्पलाइन की जानकारी देते हुए नारी सुरक्षा व सशक्तिकरण पर जोर दिया।
वहीं थाना रुधौली की टीम ने ग्राम कुसुम्ही कुंवर में चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को सुरक्षा जागरूकता संबंधी जानकारी दी।
जनपद में चलाए गए इस व्यापक अभियान का उद्देश्य महिलाओं को अधिक सुरक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना रहा।

No comments:
Post a Comment