<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, November 28, 2025

गणना प्रपत्र वापस न करने वालों का नाम सूची से हटेगा - एडीएम


बस्ती। अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि मतदाताओं को वितरित किए गए गणना प्रपत्रों की तुलना में वापस प्राप्त और डिजिटाइज्ड प्रपत्रों की संख्या काफी कम है। बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा बीएलओ एप पर अनकलेक्टेबल कैटेगरी में चिह्नित डाटा, जो ईसीआई नेट पर प्रदर्शित हो रहा है, उससे संबंधित जानकारी भी साझा की गई। मृत, शिफ्टेड तथा अनुपस्थित मतदाताओं की जानकारी बूथ लेवल एजेंटों के माध्यम से उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया।

उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने बीएलए को बीएलओ के साथ लगाकर मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त कराने में सहयोग सुनिश्चित करें। बैठक में कांग्रेस के प्रतिनिधि बाबू राम सिंह को अवगत कराया गया कि उनकी पार्टी ने केवल 86 मतदेय स्थलों पर बीएलए नियुक्त किए हैं। शेष सभी केंद्रों पर बीएलए नियुक्त कर सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया।

अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट करते हुए बताया कि वर्ष 2025 की मतदाता सूची में पंजीकृत प्रत्येक मतदाता को गणना प्रपत्र वितरित किया गया है। जो मतदाता अपना प्रपत्र भरकर वापस नहीं करेगा, उसका नाम आगामी नामावलियों में दर्ज नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि मतदाता का नाम वर्ष 2003 की एसआईआर मतदाता सूची में दर्ज है तो उसका विवरण भरना अनिवार्य है, अन्यथा पिछले कॉलम में सम्बन्धी का विवरण दर्ज किया जाएगा। किसी भी प्रपत्र के साथ कोई दस्तावेज संलग्न नहीं किया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages