<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, November 28, 2025

पंख पोर्टल करियर गाइडेंस व रोजगार मेले का सफल आयोजन, छात्रों को मिला बेहतर भविष्य का रास्ता


बस्ती। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बस्ती एवं राजकीय कन्या उ.मा. विद्यालय खखुवा बस्ती मे संयुक्त तत्वावधान द्वारा पंख पोर्टल करियर गाइडेंस एवं रोजगार मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अन्य आए हुए प्रतिभागी अभ्यर्थियों का कैरियर गाइडेंस देना एवं उनके रुचि के अनुसार शैक्षिक उन्नति प्रदान किया जाना था। साथ ही रोजगार परक जानकारी के साथ ही क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा आमंत्रित निजी कंपनियो ने इंटर पास अभ्यर्थियों को कमाई के साथ मेट्रोनिक्स में डिप्लोमा कोर्सेज कराए जाने आई हुई थी।

 मुख्य अतिथि अवधेन्द्र प्रताप वर्मा जिला सेवायोजन अधिकारी बस्ती एवं उदयभान सिंह प्रधानाध्यापक पंख के जिला नोडल अधिकारी, डॉक्टर अर्पणा भारद्वाज प्रधानाचार्य राजकीय कन्या इंटर कॉलेज व प्रधानाचार्या श्रीमती संधिला चौधरी ने दीप प्रज्वलन कर सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। विद्यालय के बच्चों द्वारा नृत्य कला संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

इस अवसर पर अवधेन्द्र प्रताप वर्मा ने बच्चों को उनके भीतर छुपे हुए सामान्य तार्किक विश्लेषण की खोज करने व उनके रुचि के अनुसार विभिन्न पाठ्यक्रमों व तकनीकी ज्ञान हासिल कर कैसे सफलता प्राप्त की जाए इस विषय पर विस्तार से अवगत कराया।

उदयभान सिंह प्रधानाचार्य राजकीय उ0 माध्यमिक विद्यालय खलीलपट्टी ने करियर गाइडेंस के बारे में बच्चों को  विस्तार से  अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर संवारी देवी सहायक अध्यापिका ने किया। अंत में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती संघिला चौधरी ने सभी मुख्य अतिथियों एवं आगंतुकगणो एवं कंपनी के एच.आर का स्वागत अभिनंदन किया, व बच्चों को पुरस्कार वितरित किया।

इस मौके पर श्रीमती सविता सिंह, श्रीमती संघ लता गौतम, डॉ0 आराधना, श्रीमती श्रद्धा सिंह, ओम प्रकाश दीनानाथ प्रजापति  लिपिक, सुनील कुमार पांडे, ग्राम प्रधान खखुवा, प्रमोद कुमार प्लेसमेंट प्रभारी क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बस्ती  पंकज कुमार श्रीवास्तव अनुदेशक, राकेश राय आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages