संतकबीरनगर। माह अक्टूबर 2025 की सीसीटीएनएस योजना रैंकिंग में जनपद संतकबीरनगर ने प्रदेश स्तर पर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया है। तकनीकी सेवाएं मुख्यालय लखनऊ द्वारा जारी प्रगति डैशबोर्ड के आंकड़ों के आधार पर यह उपलब्धि मिली है।
इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना, अपर पुलिस अधीक्षक/सीसीटीएनएस नोडल अधिकारी सुशील कुमार सिंह तथा सीसीटीएनएस डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर अहमद रजा को अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं मुख्यालय लखनऊ द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
यह रैंकिंग पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण तथा जिला कोऑर्डिनेटर अहमद रजा के अथक प्रयासों का परिणाम है। सीसीटीएनएस पोर्टल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ-साथ आईसीजेएस लॉगिन और यूजेज में भी संतकबीरनगर ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के नेतृत्व में जनपद को तीसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। सीसीटीएनएस का मासिक डाटा एनसीआरबी को भेजा जाता है, जिसकी मॉनिटरिंग केंद्र स्तर पर की जाती है। पुलिस अधीक्षक द्वारा सीसीटीएनएस रैंकिंग में और सुधार के लिए लगातार कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

No comments:
Post a Comment