<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, November 28, 2025

विकास व कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न

 


बस्ती। मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले उत्तर प्रदेश शासन आशीष पटेल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण विकास, राजस्व कार्यक्रमों एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी जिस उद्देश्य से जनता के बीच आते हैं, उसकी पूर्ति सरलता से हो, इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी अच्छी नीयत और पारदर्शिता के साथ काम करें। उन्होंने साफगोई पर विशेष जोर देते हुए कहा कि अथक परिश्रम से जनपद को ‘ए’ श्रेणी में स्थान मिला है, अतः कमियों को दूर कर रैंकिंग को और बेहतर बनाये रखें।

मंत्री ने कानून व्यवस्था, निर्माण कार्य, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, स्वच्छ पेयजल, बाढ़ प्रबंधन, राजस्व मामलों, राजकीय निर्माण, कृषि एवं उर्वरक, ग्राम्य विकास, मुख्यमंत्री एवं पीएम आवास योजनाओं, पशुपालन, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, जिला कार्यक्रम, ऑपरेशन कायाकल्प, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, मनरेगा, खाद्य एवं रसद तथा विद्युत सहित सभी प्रमुख विभागों की गहन समीक्षा की। उन्होंने निर्धारित लक्ष्यों को समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने जनपद में बेहतर कानून व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन की सराहना की और कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों एवं विशेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए।

जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्सना ने मंत्री के निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन का आश्वासन देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी विकास कार्यों को समय से पूर्ण कराया जाएगा।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, विधायक हर्रैया अजय सिंह, सांसद प्रतिनिधि जवाहर लाल वर्मा, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, विधायक प्रतिनिधि गुलाब चन्द्र सोनकर, सरोज मिश्र, फूलचन्द्र श्रीवास्तव, मो० सलीम, कुलदीप मौर्या, अपना दल जिलाध्यक्ष राजमणि, सुहेलदेव पार्टी के मनोज राजभर, पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन, सीडीओ सार्थक अग्रवाल, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, पीडी राजेश कुमार सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages