<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, November 9, 2025

महादेवा विधानसभा में बसपा की ‘बूथ चलो अभियान’ समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न

बस्ती। रविवार को महादेवा विधानसभा क्षेत्र के चनापार गांव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की बूथ चलो अभियान समीक्षा बैठक महादेवा विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप कुमार गौतम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया।


बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सभी मतदाता बीएलओ से मिलकर अपना नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करें। पार्टी के बूथ अध्यक्ष (बीएलए) यह सुनिश्चित करें कि किसी पात्र का नाम मतदाता सूची से छूट न जाए।

जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गौतम ने कहा कि 9 अक्टूबर को लखनऊ में हुई बसपा की शक्ति प्रदर्शन रैली को सफल बनाने के लिए दिखायी गई एकजुटता को इसी प्रकार एसआईआर में लगाना होगा। उन्होंने कहा कि मतदाता होना आपका अधिकार है और यह सत्ता व व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई में विजय दिलाने में मदद करेगा।

विशिष्ट अतिथि बस्ती सदर विधानसभा प्रभारी रंजीत कुमार गौतम ने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त करना होगा और बसपा की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाना हर कार्यकर्ता का प्राथमिक दायित्व है। उन्होंने मतदाता बनने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी। बताया कि 1 जुलाई 1987 से पहले जन्मे नागरिकों को स्वयं के वैध अभिलेख प्रस्तुत करने होंगे। 1 जुलाई 1987 से 2 दिसंबर 2004 के बीच जन्मे लोगों को स्वयं और माता-पिता के अभिलेख देने होंगे। 2 दिसंबर 2004 के बाद जन्मे नागरिकों को स्वयं, माता और पिता तीनों के जन्म प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने होंगे।

बैठक में मुख्य रूप से एडवोकेट विक्रम गौतम, राम शंकर आजाद, अनिल आजाद, शैलेश गौतम, डॉ. निरंकार भारती, पंकज, दिवाकर प्रकाश, भीम प्रकाश शाही, संजय, रमेश, राजेश गौतम, शेखर गौतम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages