<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, November 28, 2025

वरिष्ठ पत्रकार स्व. रामरक्षा वर्मा की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी, दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

बस्ती। सामाजिक संस्था बस्ती विकास समिति के नगर कार्यालय में बुधवार को वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी स्व. रामरक्षा वर्मा की पुण्यतिथि पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनकी सेवाओं को याद किया।


समिति के संस्थापक राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि स्व. वर्मा सदैव समाजहित के कार्यों में अग्रणी रहे। उनकी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता आज भी सभी को मार्गदर्शन देती है।

समिति उपाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि संस्था उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।

स्व. वर्मा के पुत्र पवन वर्मा ने कहा कि उनके पिताजी ने पत्रकारिता को जनसेवा का माध्यम बनाया। कमजोर और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाना ही उनका जीवन उद्देश्य था।

कार्यक्रम में सत्येंद्र मिश्रा एडवोकेट, विनय राजपूत, शुभम शर्मा, विनीत श्रीवास्तव, बच्चू लाल निषाद, रितेश कुमार, विशाल निषाद, सतीश तिवारी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages