बस्ती। जूनियर हाईस्कूल हर्रैया परिसर में शुक्रवार को 6 से 14 वर्ष के दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक अजय सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनके द्वारा 201 बच्चों को 346 सहायक उपकरण वितरित किए गए।
कार्यक्रम समग्र शिक्षा के समेकित शिक्षा प्रकोष्ठ एवं एल्मिको कानपुर के सहयोग से सम्पन्न हुआ। इस दौरान समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक सुनील त्रिपाठी, एल्मिको कानपुर के पंकज आनंद, बालगोपाल, एआरपी रवीश कुमार मिश्र तथा शिक्षक गिरिजेश बहादुर सिंह मौजूद रहे।
वितरित उपकरणों में —
29 ट्राईसाईकिल,
75 व्हीलचेयर,
68 सीपी चेयर,
54 हियरिंग एड,
18 बैसाखी,
82 टीएलएम किट,
8 ब्रेल किट,
12 रोलेटर शामिल रहे।
विधायक अजय सिंह ने कहा कि सरकार दिव्यांग बच्चों की शिक्षा व पुनर्वास के लिए गंभीर है। एस्कॉर्ट अलाउंस, छात्रवृत्ति, घर आधारित शिक्षा और समावेशी शिक्षा जैसी अनेक सुविधाएं सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों को सामान्य बच्चों के साथ पढ़ने-लिखने और खेलने के अवसर मिलेंगे, तो उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा और समाज से जुड़ाव मजबूत होगा।
जिला समन्वयक सुनील त्रिपाठी ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को मिले उपकरणों का नियमित उपयोग सुनिश्चित करें तथा इनके रख-रखाव पर ध्यान दें। वितरण कार्य में अजय पाण्डेय, देवेन्द्र ओझा, उर्मिला द्विवेदी, अनिल पाण्डेय, शिव शंकर, संपूर्णानंद शुक्ल, विवेक चौरसिया, अजय वर्मा आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
कार्यक्रम में अखिलेश सिंह, भरत सिंह, वीरू सिंह, बीआरसी कार्यालय के राकेश प्रकाश श्रीवास्तव, सुनील कुमार, ऋषि सिंह, राजेश वर्मा, दिवाकर सिंह, जमुना, राकेश सहित कई लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment