बस्ती। मतदाता सूची विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत एसआईआर फार्मों को भरकर जमा किए जाने की प्रगति का निरीक्षण जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना द्वारा प्राथमिक विद्यालय भुअर निरंजनपुर (अंग्रेज़ी माध्यम) में किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिए कि एसआईआर फार्म भरने की प्रगति में और तेजी लाई जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य मानी जाएगी।
निरीक्षण के समय सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राजेश कुमार एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment