<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, November 24, 2025

मिशन शक्ति 5 के तहत महिला थाना टीम का जागरूकता एवं चेकिंग अभियान


बस्ती। मिशन शक्ति 5 के तहत महिला सुरक्षा व जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थाना प्रभारी महिला थाना अपनी टीम के साथ लगातार भ्रमणशील रहीं। टीम ने गांधी नगर, महिला अस्पताल, कटेश्वर पार्क समेत भीड़भाड़ वाले प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें पम्पलेट वितरित किए गए तथा महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। मिशन शक्ति टीम ने महिला सशक्तिकरण से जुड़ी काउंसलिंग भी की, जिसमें सुरक्षा उपायों, अधिकारों और उपलब्ध सहायता सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।

टीम ने बढ़ते साइबर अपराधों को ध्यान में रखते हुए महिलाओं व बालिकाओं को ऑनलाइन ठगी, फ़ेक लिंक, फर्जी कॉल आदि से बचाव के उपाय समझाए और सतर्क रहने की अपील की। साथ ही किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने की सलाह दी।

मिशन शक्ति टीम का यह जागरूकता अभियान महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages