बस्ती। जनपद के वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक प्रभाकर रंजन ओझा की अगुवाई में शारीरिक शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) संजय सिंह से मिलने पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने डीआईओएस का स्वागत किया और शारीरिक शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की।
शिक्षकों ने इस अवसर पर सांसद खेल महोत्सव में अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने के लिए डीआईओएस से मार्गदर्शन प्राप्त किया। इसके साथ ही प्रदेश स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में जनपद के बच्चों की अधिकतम भागीदारी पर डीआईओएस ने प्रसन्नता व्यक्त की और इसके लिए शारीरिक शिक्षकों की सराहना की।
इस अवसर पर जिला क्रीड़ा सचिव अमित यादव, रमेश चंद्र गुप्ता, विवेक कुमार श्रीवास्तव, विनोद यादव सहित अन्य शिक्षक भी मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment