<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, November 20, 2025

इंडिया टुडे के खिलाफ सपा युवाओं का जोरदार प्रदर्शन, मैगजीन की प्रतियां जलाईं

बस्ती। समाजवादी पार्टी के युवा फ्रंटल संगठनों—युवजन सभा, यूथ ब्रिगेड, लोहिया वाहिनी और छात्रसभा—ने शास्त्री चौक पर इंडिया टुडे मैगजीन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ‘धरतीपुत्र’ मुलायम सिंह यादव के बारे में प्रकाशित आपत्तिजनक कार्टून और सामग्री पर कड़ी आपत्ति जताते हुए मैगजीन की प्रतियां जलाकर आक्रोश व्यक्त किया।


प्रदर्शन का नेतृत्व सपा युवजन सभा के जिला अध्यक्ष विपिन त्रिपाठी, छात्रसभा के अजय यादव, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रजनीश यादव, कार्यकारिणी सदस्य मो. सलीम तथा अनुसूचित मोर्चा के जिला महासचिव गिरीश चन्द्र ने किया।

नेताओं ने कहा कि इंडिया टुडे ने ‘कुंठित और पक्षपातपूर्ण सोच’ का परिचय देते हुए मुलायम सिंह यादव को लेकर आपत्तिजनक चित्र प्रकाशित किया है, जो एक महान नेता का अपमान और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है। उनका आरोप था कि पत्रिका समूह समाज में जातीय विद्वेष और भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है, जिसे किसी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

वक्ताओं ने कहा कि दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग से आने वाले नेताओं को निशाना बनाकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि यदि वही पक्षपातपूर्ण हो जाए तो यह लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है।

सपा युवा संगठनों ने मांग की कि इंडिया टुडे तत्काल सार्वजनिक माफी मांगे, अन्यथा जिलेभर में और भी बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। कार्यकर्ताओं ने मैगजीन का बहिष्कार करने की भी घोषणा की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पत्रिका समूह ने ऐसी हरकतें बंद नहीं कीं तो विरोध और उग्र किया जाएगा।

पुतला दहन में मुख्य रूप से श्याम यादव, युनूस आलम, संदीप निषाद, प्रशांत यादव, मो. हारिश, अभिषेक पाठक, सलमान इरशाद, विवेक यादव विक्की, अमित गौड़, अखिलेश यादव, वीरू चौधरी और वैभव यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages