बस्ती। भारतीय जनता पार्टी, बस्ती द्वारा शनिवार को मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत दो विधानसभा स्तरीय कार्यशालाओं का आयोजन किया गया।
रुधौली विधानसभा की कार्यशाला उत्सव मैरिज हॉल, रुधौली में जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति में सम्पन्न हुई, जबकि बस्ती सदर विधानसभा की कार्यशाला भाजपा जिला कार्यालय, बस्ती में आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील सिंह ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यशालाओं में मतदाता सूची की जांच, अद्यतन एवं सुधार प्रक्रिया से संबंधित दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि “SIR प्रक्रिया लोकतंत्र की असली ढाल है, जो फर्जी और डुप्लीकेट वोटरों को हटाकर सच्चे नागरिकों के मताधिकार की रक्षा करती है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतंत्र को मजबूत करने का काम कर रहा है।”
पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील सिंह ने कहा कि “मतदाता सूची की शुद्धता ही लोकतंत्र की विश्वसनीयता का आधार है। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका से ही पात्र मतदाता जुड़ेंगे और अपात्र नाम हटाए जा सकेंगे।”
कार्यशालाओं में बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने, पार्टी की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने तथा आगामी अभियानों की तैयारी को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तय की गई।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, दयाराम चौधरी, गोपेश्वर त्रिपाठी, संजय जायसवाल, प्रमोद पाण्डेय, पुष्करादित्य सिंह, अनूप खरे, सतेन्द्र सिंह भोलू, राकेश शर्मा, दिलीप पाण्डेय, अभिषेक कुमार, अंकुर वर्मा, रवि सिंह, मनोज ठाकुर, सुरेन्द्र त्रिपाठी, राजकुमार शुक्ल, सुजीत सोनी, आलोक पाण्डेय, धर्मेन्द्र जायसवाल, कामेंद्र चौहान, सर्वजीत भारती, श्याम नाथ चौधरी, राजकुमार चौरसिया, रामनेवास गिरी, सुधाकर सिंह सहित मंडल पदाधिकारी, शक्तिकेन्द्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष तथा बीएलए 2 उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment