गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के तत्वावधान में सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम, गोरखपुर में आयोजित 69वीं अखिल भारतीय रेलवे (पुरुष) वॉलीबाल चैम्पियनशिप-2025 के दूसरे दिन मुकाबलों में कई टीमों ने अपने विरोधियों पर एकतरफा दबदबा बनाया। 26 नवम्बर से 02 दिसम्बर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के 27 नवम्बर के प्रातःकालीन सत्र में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे को 3-0 से मात दी। टीम ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखते हुए लगातार 25-13, 25-12 और 25-17 से सेट अपने नाम किए।
दूसरे मैच में आईसीएफ ने उत्तर मध्य रेलवे को 3-0 से पराजित किया। आईसीएफ ने 25-13, 25-05 और 25-15 से जीत दर्ज करते हुए पूरी तरह मैच पर नियंत्रण बनाए रखा। इसके बाद दक्षिण मध्य रेलवे ने उत्तर पश्चिम रेलवे को 3-0 से हराया। मुकाबले में दक्षिण मध्य रेलवे ने 25-23, 25-17 और 25-12 से सेट जीतकर विजय पक्की की। दक्षिण पश्चिम रेलवे ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे पर 3-0 की जीत दर्ज की।
सायंकालीन सत्र में पूर्व रेलवे ने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के खिलाफ 3-0 से एकतरफा जीत हासिल की। टीम ने 25-19, 25-17 और 25-09 से सेट जीतते हुए अपना दबदबा कायम रखा। दिन के अंतिम मैच में पूर्वोत्तर रेलवे ने दक्षिण रेलवे को 3-0 से पराजित किया। पूर्वोत्तर रेलवे ने 25-21, 25-19 और 25-21 के स्कोर से मैच अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में विभिन्न जोनों की टीमों के शानदार प्रदर्शन से मुकाबले और भी रोमांचक होते जा रहे हैं।

No comments:
Post a Comment