<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, November 15, 2025

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा की सामाजिक बैठक संपन्न, 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर जयंती पर भव्य शोभा यात्रा का निर्णय

बस्ती। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से शनिवार को प्रेस क्लब सभागार में सामाजिक बैठक एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं मोर्चा के मंडल महासचिव ठाकुर प्रेमनन्दवंशी ने किया। बैठक में सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक और आर्थिक मुद्दों पर विस्तृत विमर्श हुआ तथा सृजनात्मक संघर्ष को तेज करने की बात कही गई।


बैठक में आगामी 24 जनवरी 2026 को भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकालने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
प्रेमनन्दवंशी ने कहा कि मोर्चा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पूरी शक्ति के साथ उतरेगा, जिससे जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि राजनीतिक इच्छाशक्ति और एकजुटता ही लक्ष्य प्राप्ति का आधार है। सामाजिक और शैक्षणिक जागरूकता के बिना राजनीतिक सफलता संभव नहीं है। मोर्चा समाज में वैचारिक विमर्श को लगातार गति दे रहा है, जिससे युवा पीढ़ी को नई दिशा मिले।

कार्यक्रम में बाबा ठाकुर, जामवंत ठाकुर, राम सुमेर यादव, संजय शर्मा, ओंकार शर्मा, विजय ठाकुर, प्रदुम्न ठाकुर, अभिषेक शर्मा, उमा शंकर, अभिषेक, अनुज, मोनू, रवि शर्मा, अनिल शर्मा, मुकेश शर्मा, सोनू शर्मा, संदीप शर्मा, विजय बहादुर शर्मा, गुड्डू ठाकुर, पवन वर्मा, गणेश ठाकुर, अनिल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages