<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, November 19, 2025

सरदार पटेल जयंती पर रूधौली में यूनिटी मार्च, हजारों लोगों की सहभागिता

बस्ती। एक भारत, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के तहत बुधवार को भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 309 रूधौली विधानसभा क्षेत्र में यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मो. नगर, संतकबीरनगर स्थित शंकर दास इण्टर कॉलेज से पद यात्रा प्रारंभ कर राष्ट्रध्वज के साथ जनसभा स्थल रामनगर विकास खण्ड सभागार तक पद यात्रा की।


मुख्य अतिथि विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि राष्ट्रध्वज हमारे सम्मान और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि भारतीय रियासतों के एकीकरण और देश की आज़ादी के बाद उनकी दूरदर्शिता ही भारत को एकीकृत करने में सहायक रही। उन्होंने यह भी कहा कि सरदार पटेल देश के प्रथम प्रधानमंत्री बनने के योग्य थे, लेकिन कांग्रेस की नीतियों ने उनके योगदान को कम करके दिखाया।

कार्यक्रम संयोजक और पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने यूनिटी मार्च और सभा में उपस्थित अतिथियों और नागरिकों का स्वागत किया और कहा कि भाजपा पटेल के स्वप्नित भारत को साकार कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, गौ सेवा उपाध्यक्ष महेश शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह सहित कई भाजपा नेता और पदाधिकारी सभा को संबोधित किया।

वक्ताओं ने सरदार पटेल की 565 रियासतों के एकीकरण, बारदोली सत्याग्रह में नेतृत्व और संविधान निर्माण में योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को ऐसे महापुरुषों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी करनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि पद यात्रा और सभा में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages