<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, November 17, 2025

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर गोरखपुर में निकली विशाल एकता यात्रा

गोरखपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आज ग्रामीण विधानसभा 323 क्षेत्र में भव्य एकता यात्रा निकाली गई। बर्डघाट रामलीला मैदान से शुरू हुई इस यात्रा को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सामूहिक वंदे मातरम के गान के साथ शुरू हुई यात्रा के दौरान “भारत माता की जय” और “सरदार पटेल अमर रहें” के नारे गूंजते रहे। स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया।


यात्रा भरत मिलाप मिलन तिराहा, सराय, लालडिग्गी चौक, मिर्जापुर चौक, घासी कटरा चौक, जाफरा बाजार, बेनीगंज भाजपा कार्यालय, आर्य नगर, तरंग चौक से गुजरी और सरस्वती विद्या मंदिर में संपन्न हुई।

डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता और अखंडता की प्रतिमूर्ति हैं। भारतीय रियासतों का एकीकरण कर देश को एक सूत्र में पिरोने का उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने कहा कि राष्ट्र सरदार पटेल के प्रति सदैव ऋणी रहेगा, क्योंकि उन्होंने आधुनिक अखंड भारत की नींव मजबूत की।

कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय सचिव विनोद पांडेय, विधायक विपिन सिंह, महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजिताशू सिंह (आशू), डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, पुष्पदंत जैन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्वागत भाषण महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, संचालन महामंत्री इंद्र मणि उपाध्याय तथा आभार दयानंद शर्मा ने व्यक्त किया।
विभिन्न पड़ावों और व्यवस्थाओं में इंद्रमणि उपाध्याय, समरेंदु सिंह, अच्युतानंद शाही, अरुण राय, अनुराग गुप्ता, प्रखर पांडेय, अंकित शर्मा, डॉ. अमित पांडेय, अवधेश अग्रहरी, प्रेमनाथ शुक्ला, रणविजय सिंह मुन्ना, अमित सिंह सूर्यवंशी सहित अनेक पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यात्रा में महानगर एवं मंडल के अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में भाग लेकर सरदार पटेल के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages