<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, November 16, 2025

बी पैक्स कटरा की उपशाखा टांगपारा (भदेश्वरनाथ) में 13 वर्ष बाद उर्वरक वितरण पुनः प्रारम्भ

बस्ती। टांगपारा (भदेश्वरनाथ) के किसानों के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक रहा। बी पैक्स कटरा की उपशाखा टांगपारा (भदेश्वरनाथ) में 13 वर्ष बाद पुनः उर्वरक वितरण की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने रिबन काटकर किया।


अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि पीसीएफ के गोदामों में डीएपी और यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। किसानों की मांग के अनुसार खाद समय से उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि कोई भी समिति सदस्य उर्वरक से वंचित न रहे। वर्तमान में गोदाम में 300 बोरा डीएपी और 500 बोरा यूरिया उपलब्ध है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार किसानों के हित में कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता से देशभर में किसान कल्याण के लिए अभूतपूर्व योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही किसानों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

कार्यक्रम में उप आयुक्त एवं उप निबंधक आशीष श्रीवास्तव तथा सहायक निबंधक ने किसानों को समिति सदस्यता के लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सदस्यता से उर्वरक वितरण की सुविधा सहज होने के साथ-साथ सहकारी योजनाओं का लाभ भी प्राथमिकता के आधार पर मिलता है।

जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक ने किसानों को ऋण वितरण की प्रक्रिया तथा इससे होने वाले आर्थिक लाभों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सहकारी तंत्र किसानों को वित्तीय रूप से सक्षम बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर भानु प्रकाश मिश्र, अमृत कुमार वर्मा, रामतेज़ चौधरी, राम आधार चौधरी, शिव पूजन गिरी, संतोष वर्मा, अमित प्रबोध, अनिल कुमार चौधरी, आज़ाद गोस्वामी, राजेश चौधरी, विशाल चौधरी, प्रभात मिश्र, सुरजीत कुमार, अश्वनी पाण्डेय, सुनील सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने 13 वर्ष बाद उर्वरक वितरण पुनः शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे किसानों के लिए बड़ी राहत बताया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages