गोरखपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर इकाई की ओर से गोरखपुर क्लब में “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” अभियान के तहत आत्मनिर्भर भारत के निमित्त एक भव्य युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक नाथ त्रिपाठी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “युवा ही देश की रीढ़ हैं। जब भी भारत की चर्चा हो, तो विश्व में भारत अग्रणी बने चाहे वह आर्थिक, सामरिक या शैक्षणिक क्षेत्र हो।” उन्होंने कहा कि जैसे प्राचीन काल में भारत को “सोने की चिड़िया” और “विश्व गुरु” कहा जाता था, उसी गौरव को पुनः प्राप्त करने के लिए युवाओं को आगे आना होगा।
त्रिपाठी ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को याद करते हुए कहा कि “2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य तभी संभव है जब युवा स्वदेशी अपनाने का संकल्प लें और अपने जीवन में देशभक्ति को सर्वोपरि रखें।”
कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यार्थ मिश्रा ने की। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि आज का युवा ही भारत का भविष्य है, और हमें संकल्प लेना होगा कि हम स्वदेशी को अपनाकर राष्ट्र को विश्व में अग्रणी बनाएंगे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ मिश्रा, महामंत्री इंद्रमणि उपाध्याय, मंत्री मनोज अग्रहरि, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रानू प्रताप, क्षेत्रीय मंत्री अम्बिकेश धर दुबे, महामंत्री हर्ष श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी राहुल साहनी, उपाध्यक्ष मनीष जैन, कर्मवीर सिंह, अभिनव एबट, आकाश श्रीवास्तव, संतोष नंद आर्य, राहुल राना, शिवम सिन्हा, हर्ष गुप्ता, धर्मपाल यादव, सोशल मीडिया प्रभारी शशांक द्विवेदी, अवनीश चौधरी, अनामिका सिंह, मंडल अध्यक्ष गौरव गोस्वामी, अरुण सिंह सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में “स्वदेशी अपनाओ, आत्मनिर्भर बनाओ” का जोशपूर्ण संदेश गूंजता रहा।

No comments:
Post a Comment