<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, October 13, 2025

पिंक बूथ की पहल रंग लाई : अलग रह रहे पति-पत्नी को फिर मिलाया, हंसी-ख़ुशी घर भेजा


बस्ती। जनपद में संचालित पिंक बूथ व परामर्श केंद्र, सर्किल सदर की टीम ने एक बार फिर मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश की। आपसी मन-मुटाव और पारिवारिक मतभेद के चलते पिछले कुछ समय से अलग रह रहे एक पति-पत्नी के जोड़े को काउंसलिंग कर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी कर दिया गया।
13 अक्टूबर को पिंक बूथ पर पहुंचे इस दंपत्ति की काउंसलिंग सर्किल सदर की परामर्श टीम द्वारा की गई, जिसमें आपसी संवाद के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच उत्पन्न गलतफहमियों और मन-मुटाव को दूर किया गया। टीम ने न केवल धैर्यपूर्वक दोनों की समस्याएं सुनीं, बल्कि पारिवारिक समरसता और बच्चों के भविष्य जैसे पहलुओं पर भी संवेदनशीलता से चर्चा की।
परिणामस्वरूप, दोनों पक्षों में सुलह-सफाई हुई और उन्होंने फिर से एक साथ रहने का निर्णय लिया। पुलिस टीम ने उन्हें मिठाई खिलाकर हंसी-ख़ुशी विदा किया।
इस सकारात्मक पहल के लिए परामर्श केंद्र व पिंक बूथ टीम की सराहना की जा रही है। जनपद पुलिस का यह प्रयास पारिवारिक विवादों के समाधान और सामाजिक सौहार्द की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages