बस्ती। आगामी त्योहारों — धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज एवं छठ पूजा — के दृष्टिगत जनपद बस्ती में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने हेतु पुलिस लाइन सभागार में पीआरवी (UP-112) कर्मियों की कार्यशाला आयोजित की गई।
इस कार्यशाला का आयोजन पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त तथा क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक UP-112 जनपद बस्ती राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह ने की। इस दौरान IGRS प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, ROIP प्रभारी उ0नि0 सुभाषचन्द वर्मा, उ0नि0 उमेश यादव एवं BEL प्रशिक्षक रत्नाकर पाण्डेय भी उपस्थित रहे।
कार्यशाला में पीआरवी कर्मचारियों को त्योहारों के दौरान बाजार, धार्मिक स्थलों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नियमित गश्त करने, सजग एवं सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। साथ ही, पीआरवी की स्वच्छता, निर्धारित वर्दी पहनने, रिस्पांस टाइम में सुधार, कॉलर की संतुष्टि सुनिश्चित करने और जनता से शालीन व्यवहार बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।
पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि किसी भी गंभीर घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए तथा घटनास्थल पर संदिग्ध वस्तुओं पर नजर रखते हुए वीडियोग्राफी की जाए। प्रत्येक इवेंट की विस्तृत रिपोर्ट (ATR) तैयार कर उसे समय से सिस्टम पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए।
ROIP कर्मियों को ATR की नियमित मॉनीटरिंग करने और PRV कर्मचारियों को सही दिशा-निर्देश देने का दायित्व सौंपा गया। कार्यशाला में CM डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग सुधारने एवं रिस्पांस टाइम को बेहतर बनाने पर भी चर्चा हुई।
रात्रिकालीन गश्त के दौरान हूटर व लाइट का उचित प्रयोग, वाहनों को निर्धारित स्थान पर खड़ा करना तथा वर्दी की मर्यादा बनाए रखने जैसे बिंदुओं पर भी विशेष जोर दिया गया, जिससे जनपद बस्ती की पुलिस की छवि जनता में और बेहतर बन सके।
.jpg)
No comments:
Post a Comment