बस्ती। थाना कलवारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अपहृता को मात्र 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मामला थाना कलवारी में पंजीकृत मु0अ0सं0 181/25, धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित था।
पुलिस टीम ने आज 13 अक्टूबर को पाऊं चौराहे से अपहृता को बरामद किया। इस दौरान सभी आवश्यक विधिक कार्यवाहियां पूर्ण की जा रही हैं।
पुलिस की इस तत्परता को जनपद में सराहना मिल रही है। जनपद बस्ती पुलिस अपराध के विरुद्ध लगातार सक्रिय है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
.jpg)
No comments:
Post a Comment