संतकबीरनगर । थाना कोतवाली खलीलाबाद की ओर से मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत ग्राम बघौली में महिला सशक्तिकरण चौपाल एवं बहु-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम द्वारा किया गया, जिसमें महिलाओं, बहु-बेटियों और बालिकाओं को शासन की विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं — जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम आदि — की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, गुड टच-बैड टच, और हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 1930 आदि के बारे में जागरूक किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि “मिशन शक्ति 5.0 के माध्यम से प्रत्येक महिला को सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।”

No comments:
Post a Comment