<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, October 13, 2025

पुलिस उत्पीड़न के विरोध में ओबीसी मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

बस्ती। पुलिस उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के विरोध में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग ओबीसी मोर्चा ने सोमवार से जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राम सुमेर यादव ने बताया कि परसुरामपुर थाना क्षेत्र के रिधौरा निवासी मनोज कुमार से लूट और हत्या के प्रयास के मामले में थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह द्वारा मुकदमा दर्ज कराने के नाम पर बीस हजार रुपये की रिश्वत ली गई, बावजूद इसके मामले में समुचित धाराएं नहीं लगाई गईं।


राम सुमेर यादव ने कहा कि पीड़ित परिवार ने डीएम और एसपी से सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिवार डरा-सहमा हुआ है और न्याय की आस में जी रहा है। जब तक दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं होती और पीड़ित को न्याय नहीं मिलता, धरना जारी रहेगा।

धरने को संबोधित करते हुए ओबीसी मोर्चा के मंडल महासचिव एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ठाकुर प्रेम नन्दवंशी और जन कल्याण संघर्ष मोर्चा भारत के जिलाध्यक्ष विजय कुमार ठाकुर ने कहा कि सरकार एक ओर कानून-व्यवस्था दुरुस्त होने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर पुलिस मुकदमा दर्ज करने के लिए रिश्वत मांग रही है। उन्होंने कहा कि गरीब और पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नेताओं ने मांग की कि मनोज कुमार से संबंधित लूट और हत्या के प्रयास के मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को सुरक्षा व न्याय सुनिश्चित किया जाए।

धरने में लालमणि शर्मा, बुद्धेश राना, संजय शर्मा, सुनील यादव समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages