<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, February 16, 2026

डिजिटल काप सर्वे में लापरवाही पर 26 लेखपालों का वेतन रोका

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

संत कबीर नगर। फसली वर्ष 1433 फसली रबी की फसल का डिजिटल काप सर्वे पड़ताल ऐप के माध्यम से कराया जा रहा है। इस कार्य में पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, कृषि विभाग के तकनीकी सहायक, लेखपाल एवं निजी कार्मिक लगाए गए हैं। अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश ने बताया कि सर्वे कार्य में अपेक्षित प्रगति न होने और कई स्थानों पर लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया है।

तहसील मेंहदावल के 09, तहसील खलीलाबाद के 07 तथा तहसील धनघटा के 10, कुल 26 राजस्व लेखपालों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सर्वे कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए।

किसानों के हित में भूमि की यूनिक आईडी तैयार कर गोल्डन कार्ड बनाए जाने हेतु फार्मर रजिस्ट्री का कार्य भी संचालित है। यह कार्य सेल्फ मोड, कैम्प मोड, सहायक मोड तथा सीएससी मोड के माध्यम से किया जा रहा है। इसे 31 मार्च तक शत-प्रतिशत पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है।

राजस्व परिषद के निर्देश पर खतौनी में अंश त्रुटि सुधार के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर कैम्प लगाए जा रहे हैं। 15 मार्च 2026 तक किसान निर्धारित तिथि पर पहुंचकर आवेदन देकर त्रुटियों का सुधार करा सकते हैं। लापरवाही पर पर्यवेक्षणीय अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages