<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, February 10, 2026

राज्यपाल को सौंपा पत्र, लैबुडवा तालाब के संरक्षण व सौंदर्यीकरण की मांग


बस्ती। मंगलवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लैबुडवा तालाब के निकट ट्रांसजेंडरों के लिए बनाए गए गरिमा गृह का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उद्घाटन किया। इस दौरान रौतापार क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 की सभासद मंजू श्रीवास्तव ने राज्यपाल को पत्र सौंपकर क्षेत्र स्थित विशालकाय लैबुडवा तालाब के चिन्हांकन, जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण तथा वहां पार्क विकसित कराने की मांग की।
सभासद मंजू श्रीवास्तव ने पत्र में उल्लेख किया कि तालाब के चारों ओर कई मोहल्लों की घनी आबादी निवास करती है, लेकिन बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं के लिए टहलने, शारीरिक व्यायाम, खेलकूद एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों हेतु कोई व्यवस्थित स्थल उपलब्ध नहीं है। ऐसे में तालाब क्षेत्र का विकास जनहित की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि लैबुडवा तालाब क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक धरोहर है, लेकिन वर्तमान में यह धीरे-धीरे अतिक्रमण का शिकार होता जा रहा है। यदि समय रहते तालाब का चिन्हांकन और संरक्षण नहीं कराया गया तो भविष्य में यह महत्वपूर्ण जलस्रोत समाप्त होने की कगार पर पहुंच सकता है। उन्होंने प्रशासन से तालाब की सीमाओं का निर्धारण कर अतिक्रमण रोकने के लिए ठोस कार्रवाई की मांग की।
सभासद ने कहा कि तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के बाद यहां वॉकिंग ट्रैक, ओपन जिम, बच्चों के लिए खेल क्षेत्र तथा हरित पार्क विकसित किया जा सकता है। इससे क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही यह स्थान परिवारों के लिए एक सुरक्षित और स्वच्छ मनोरंजन स्थल के रूप में विकसित होगा।
उन्होंने बताया कि इस मांग को लेकर स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल है। लोगों को उम्मीद है कि राज्यपाल एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारी इस प्रस्ताव पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages