<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, February 10, 2026

बनकटी बना ओवरऑल चैंपियन, बीएसए ने विजेताओं को किया सम्मानित


महादेवा ( बस्ती )। 34वीं जनपद स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में हर्षोल्लास के साथ हुआ। प्रतियोगिता में बनकटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। रुधौली ने दूसरा और दुबौलिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
समापन अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार एवं खंड शिक्षा अधिकारी (रैली नोडल) विनोद कुमार त्रिपाठी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। बीएसए ने कहा कि चयनित प्रतिभागियों को आगे की प्रतियोगिताओं एवं राष्ट्रीय स्तर के चयन हेतु सभी आवश्यक संसाधन एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में प्राथमिक बालक संवर्ग जिमनास्टिक में कप्तानगंज प्रथम, योगासन, पीटी, राष्ट्रीय एकांकी, समूह गान व लोक नृत्य में बनकटी प्रथम रहा। कबड्डी में रामनगर प्रथम और दुबौलिया द्वितीय स्थान पर रहा। लोकगीत में भी बनकटी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्राथमिक बालिका संवर्ग में योगासन एवं पीटी में बनकटी प्रथम, खो-खो में बहादुरपुर प्रथम और रामनगर द्वितीय रहा। जूनियर बालिका संवर्ग में पीटी व लोक नृत्य में बनकटी प्रथम, जबकि लोकगीत व समूह गान में रुधौली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में जिला व्यायाम शिक्षक भूपेश सिंह, जिला स्काउट मास्टर कुलदीप सिंह, जिला गाइड कैप्टन सत्या पाण्डेय, डीओसी स्काउट प्रताप शंकर पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, व्यायाम अनुदेशक, स्काउट-गाइड पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages