<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, February 10, 2026

बस्ती में गरिमा गृह का उद्घाटन, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिया प्रेरक संदेश


बस्ती। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने बस्ती में स्थापित गरिमा गृह का उद्घाटन कर ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर देने का संदेश दिया।
राज्यपाल ने कहा कि ट्रांसजेंडर बच्चे जन्म से ही होते हैं और उन्हें घर में अपनाना पुण्य का कार्य है। उन्होंने समाज से अपील की कि भेदभाव छोड़ें, इस समुदाय को अपनाएँ और उन्हें शिक्षा, रोजगार एवं समान अवसर प्रदान करें ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
उद्घाटन के बाद राज्यपाल ने गरिमा गृह का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कार्यक्रम में ट्रांसजेंडर समुदाय के उत्थान पर आधारित लघु फिल्म दिखाई गई, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा। इसके बाद वरिष्ठ नागरिकों और समाज के अन्य वर्गों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मानवी सिंह ने किया। जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। इन्दिरा चौरिटेबल ट्रस्ट के अजय कुमार पाण्डेय को इस दिशा में किए गए प्रयासों के लिए सराहा गया।
- राज्यपाल का संदेश :
‘‘समाज का हर नागरिक समान है। ट्रांसजेंडर समुदाय को अपनाना और उन्हें सम्मान देना हम सभी की जिम्मेदारी है।’’
एक नई शुरुआतः यह पहल बस्ती से शुरू हुई है, और राज्यपाल ने समाज से आग्रह किया कि वे ट्रांसजेंडर समुदाय को मुख्यधारा में जोड़ें और उन्हें समान अवसर दें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages